फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में छलांग लगाने वाले युवक का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। संदिग्ध परिस्थिति में नहर में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं लग पाया। मौसम में रहे बदलाव के चलते सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका लेकिन परिजन नहर पर बैठे रहे।
वहीं पुलिस ने गत दिवस ही बरामद हुए युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है और इसके चलते फिलहाल हर पहलु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कंप्यूटर सेंटर से घर लौटते समय युवक व युवती ने शनिवार को नहर में छलांग लगा दी थी। युवती का शव कुछ समय बाद ही नहर से निकाल लिया था जबकि युवक का कोई पता नही लग पाया। शनिवार को शुरू किया गया सर्च अभियान बेनतीजा रहा जबकि रविवार को सर्च अभियान रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती ने नहर पर कुछ देर युवक का इंतजार किया व उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद युवती ने नहर में छलांग लगा दी थी और उसे बचाने के लिए युवक भी नहर में कूद गया।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से नहर में सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। सोमवार को मौसम साफ रहा तो युवक के मिलने की पूरी संभावना है। वहीं दूसरी ओर युवक के परिजन ज्योतिसर हेड पर उसकी तलाश में लगे रहे। वहीं पुलिस नहर किनारे दोनों के बैग व अन्य सामान की तलाश करती रही। झांसा थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि अभी मामले की गहन जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें