फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धनीरामपुरा व टीकरी में लगाए शिविर, 122 ग्रामीणों की गई जांच

विज्ञापन
पिहोवा। ​शिविर में जांच करवाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से गांव धनीरामपुरा व टीकरी में नवीन संकल्प शिविर लगाया गया। इसमें मेडिकल वैन के जरिए लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं साथ ही आधार कार्ड, पेंशन और परिवार पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों में संशोधन की सेवा भी उपलब्ध कराई गईं। गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जन सेवक के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे नेता समाज के लिए मिसाल हैं।
विज्ञापन

टीकरी के सरपंच तेजा राम में कहा कि सांसद जिंदल के प्रयास से उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जो सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काट सकते। खासकर महिलाएं इन शिविरों का अधिक संख्या में लाभ उठा रही है। वहीं डॉ. बलिंदर सिंह ने बताया कि मेडिकल वेन के जरिए गांव टिकरी में 90 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की हो गई जबकि 48 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। गांव धनीरामपुरा में 32 लोगों को निशुल्क दवा देने के साथ-साथ चार लोगों के टेस्ट किए गए। 122 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसके अलावा आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र जैसी सेवाओं में भी सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें