फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से नारनौल रूट पर उतारी गई बस, 600 किलोमीटर का तय करेगी सफर, आज होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से नारनौल रूट पर बस को उतारा गया है, जिससे अब जहां नारनौल के लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी तो वहीं अब सफीदों, जींद, रोहतक, कलानौर और चरखी दादरी के लिए सफर करने वाले यात्री भी इसमें सवारी कर सकेंगे। यह बस कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे से पिहोवा और 152 डी से होते हुए नारनौल पहुंचेगी, जबकि वापसी में बस नारनौल से चलकर अंबाला और फिर कुरुक्षेत्र में वापस आएंगी। यह बस कुरुक्षेत्र से नारनौल के लिए 600 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
विज्ञापन


धर्मनगरी से इस बस का चलने का समय सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर रहेगा, जबकि नारनौल से वापसी का समय दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। इस बस के चलते से 152 डी पर सफर करने में यात्रियों को सुविधा होगी, साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दक्षिण हरियाणा से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इस बस का लाभ मिलेगा।




नारनौल जाने वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा : नीलम रानी
नीलम रानी का कहना है कि अब कुरुक्षेत्र से नारनौल का सीधा संपर्क होगा, जिससे नारनौल जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। साथ ही इस रूट पर पड़ने वाले सफीदों, जींद और रोहतक के यात्री भी सफर कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से नारनौल रूट पर बस उतारा जाना, यात्रियों के लिए काफी राहत देने वाला होगा। जबकि पहले नारनौल जाने के लिए यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन





यात्रियों की ओर से की जा रही थी मांग : कविता रानी
कविता रानी ने बताया कि नारनौल के लिए बस चलने से दक्षिण हरियाणा में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। पिछले काफी समय से नारनौल रूट पर बस सेवा चलाए जाने की मांग यात्रियों की ओर से की जा रही थी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दक्षिण हरियाणा से पढ़ने के लिए काफी संख्या में विद्यार्थी आते है, जिन्हें विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही सफीदों, जींद और रोहतक में जाने वाले यात्री भी इस बस में सफर तय कर सकेंगे।



अभी लिया जा रहा बस का ट्रायल : सुखदेव सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक सुखदेव सिंह का कहना है कि नारनौल रूट पर पहली बार बस को उतारा गया है, अभी बस का ट्रायल लिया जा रहा है। ट्रायल में कामयाब होने पर बस रेगुलर रूट पर उतारी जाएंगी। इससे दक्षिण हरियाणा में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस 600 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें