फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल के साथ बॉर्डर क्रॉस करने पर रही पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब सीमा से लगे ट्यूकर बॉर्डर पर किसान और प्रशासन की निगाहें दिनभर शंभू बॉर्डर से आने वाले फैसले पर टिकीं रहीं। देर शाम तक शंभू बॉर्डर से कोई फरमान नहीं आया, मगर बॉर्डर पर किसान और जवान अपने-अपने मोर्चे पर मुस्तैद रहे। इसके साथ ही प्रशासन ने मोबाइल के साथ बॉर्डर क्रॉस करने पर पाबंदी लगा दी। यह फैसला शंभू बॉर्डर पर किसानों के फरमान को लेकर लिया गया है। हालांकि मोबाइल के बगैर बॉर्डर क्रॉस करने पर कोई मनाही नहीं है। आने वाले दिनों में भी प्रशासन यहां कोई ढील बरतने को तैयार नहीं होगा।
विज्ञापन

उधर, भाकियू शादीपुर की सरपरस्ती में ट्यूकर बॉर्डर पर चल रहे धरने पर दोपहर को किसानों ने चाय के साथ पनीर और मशरूम के पकोड़ों का स्वाद चखा साथ ही पैदल बॉर्डर क्रॉस करने वाले लोगों को भी पकौड़े वितरित किए गए। वहीं पिहोवा के अधोया और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा में भी प्रशासन डटा हुआ है, हालांकि इन दोनों जगहों पर किसानों की ओर से कोई गतिविधि नहीं हुई है। मात्र ट्यूकर बॉर्डर पर पंजाब की तरफ के किसान 13 दिन से पक्का मोर्चा लगाकर धरनारत है।
वहीं भाकियू शादीपुर के प्रधान बूटा सिंह ने सभी किसान जत्थेबंदियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। उनके आह्वान के बाद जत्थेबंदियां ट्यूकर और शंभू बॉर्डर पर पहुंच भी रही हैं। उनका कहना है कि सभी किसान एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान करें। उनकी सभी मांग जायज है और एकजुट होन पर सरकार को उनकी मांगें माननी भी पड़ेगी। फिलहाल शंभू बॉर्डर से कोई कॉल नहीं आई, मगर उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे पर खोले गए रास्ते से गुजरते रहे वाहन, सतर्क रहे जवान
शाहाबाद। नेशनल हाईवे पर पिछले दो दिनों से खोले गए रास्ते से वाहन सामान्य रूप से गुजरते रहे। हालांकि प्रशासन ने अभी लिंक रोड के साथ-साथ दिल्ली से अंबाला की ओर से जाने वाले नेशनल हाईवे की एक लेन को खोला हुआ है और यहां से भी बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी हुई है। इन्हें डायवर्ट रूटों से भेजा जाता रहा। यहां भी पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान पूरी तरह से अलर्ट रहे। डीएसपी रणधीर सिंह व अन्य अधिकारी भी यहां जायजा लेते रहे। उधर, अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले हाईवे पर किलेबंदी ज्यों की त्यों रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें