फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में बुटिक शोरूम में लगी आग से ब्राइडल और पार्टी वियर स्टॉक जला

Sat, 21 Feb 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। आग पर काबू पाते अग्निशमन कर्मचारी।​ संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। सिविल अस्पताल रोड स्थित शिव मंदिर मार्केट स्थित मनचंदा फैशन बुटिक के शोरूम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से ब्राइडल और पार्टी वियर ड्रेसेस का स्टॉक जलकर राख हो गया। दुकान से उठता धुआं और लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों ने दुकान के संचालक और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


दुकान संचालक निखिल और पूजा मनचंदा ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन उनके पास आया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब तक वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि डायल 112 की टीम और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी थी और आग बुझा रही थी। हालांकि तब तक शोरूम में रखा भारी मात्रा में ब्राइडल और पार्टी वियर ड्रेसेस का स्टॉक जलकर राख हो चुका था और ग्राहकों की ओर से सिलाई के लिए दिए गए कपड़े भी आग की भेंट चढ़ चुके थे। इसके अलावा शोरूम में रखा फर्नीचर, काउंटर, सजावटी सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद

शाहाबाद। आग पर काबू पाते अग्निशमन कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें