फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में ब्रावो स्क्वाड्रन बना विजेता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में आयोजित  वाद-विवाद प्रतियोगिता  में भाग लेते छात्र। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के एनडीए ब्लॉक में विद्यार्थियों के बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हार्ड पावर वर्सिज सॉफ्ट पावर विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय राजनीति, कूटनीति, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए, इसमें एल्फा और ब्रावो स्क्वाड्रन के बीच हुए रोचक मुकाबले में ब्रावो स्क्वाड्रन विजेता बनी।
विज्ञापन

शौर्य कुमार, जागृत महिन्द्र, हर्ष लाठर, आदित्य चौधरी और संज कुमार को बेस्ट स्पीकर के खिताब से सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में हार्ड पावर और सॉफ्ट पावर की भूमिका, प्रभाव और उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का माहौल ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन अंग्रेजी विभाग के संजीव कुमार, गौरव शर्मा और अजय कुमार ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके तर्क, भाषा शैली, प्रस्तुतीकरण और विषय की समझ के आधार पर किया। इस अवसर पर एनडीए ब्लॉक के फिजिकल इंस्ट्रक्टर सूबेदार बलवान सिंह और अशोक चौहान सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें