लाडवा। ब्राह्मण समाज की एकता, सामाजिक उत्थान और युवाओं के अधिकारों को लेकर रविवार 15 नवंबर को बैठक होने जा रही है। आयोजन सुबह 10 बजे लाडवा के निजी स्कूल में होगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम विशेष रूप से पहुंचेंगे। वरिष्ठ सदस्य सुधीर खेड़ी ने प्रतिष्ठान कार्यालय में टीम के साथ बैठक करके जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सभा में ब्राह्मण समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती, युवाओं के भविष्य तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता और आपसी सहयोग बेहद आवश्यक है। ऐसे में सभी को आपसी मतभेद भुलाकर समाज के हितों के लिए एक मंच पर आना चाहिए। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा जैनपुर, हिमांशु शर्मा लाडवा, संदीप शर्मा बणी, नीरज शर्मा और राजीव जैनपुर सहित अन्य मौजूद रहे।