फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का समापन, 140 स्वयंसेवक हुए प्रशिक्षित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को सम्मानित करते उपायुक्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में आयोजित छह दिवसीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में प्रदेशभर से पहुंचे 120 ट्रेनी और 20 मास्टर ट्रेनियों सहित कुल 140 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चप्पू और ओवीएम की सहायता से नाव चलाने, पानी में राहत और बचाव कार्य करने के साथ-साथ प्लास्टिक बोतलों और चारपाई की मदद से अस्थायी नाव तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन और समाज दोनों की तैयारियां बेहद जरूरी हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं को आपदा के समय प्रभावी राहत व बचाव कार्य करने के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इन स्वयंसेवकों का दायित्व केवल बाढ़ तक सीमित नहीं है बल्कि गर्मियों के मौसम में नहरों और जल स्रोतों पर होने वाली अनहोनी घटनाओं के दौरान भी लोगों की मदद करना है।

उपायुक्त ने कहा कि शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले सभी स्वयंसेवक अपने-अपने जिलों में 50-50 सदस्यों की टीम तैयार करेंगे, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि 14 मई को जिले में दो स्थानों पर बाढ़ राहत संबंधी मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी। डीआरओ चेतना चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झज्जर टीम को ओवरऑल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस तरह रहे चार प्रतियोगिताओं के परिणाम

चप्पू से किश्ती चालन प्रतियोगिता में कैथल के संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया, झज्जर के अमित कुमार ने द्वितीय और सिरसा के सतनाम तीसरे स्थान पर रहे हैं। पानीपत के साहिल व कुरुक्षेत्र के मुकेश को सांत्वना पुरस्कार दिया। वहीं तैराकी प्रतियोगिता में झज्जर के अमित कुमार प्रथम व दूसरे स्थान पर पानीपत के अनिल को और तीसरे स्थान पर भिवानी के मनजीत रहे। वहीं इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार रोहतक के विकास कुमार व अनिल कुमार को दिया। रेडक्रॉस प्रतियोगिता में कैथल के रामकुमार प्रथम तो दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र के सुमित मौर व तीसरे स्थान पर रोहतक के जगरूप रहे। सांत्वना पुरस्कार कैथल के अनिल को दिया। वहीं होम गार्ड प्रतियोगिता में झज्जर के अमित कुमार प्रथम स्थान पर द्वितीय गुरुग्राम के मनोज कुमार और तीसरे स्थान पर सोनीपत के जयप्रकाश व नहूं के दीपेंद्र को सांत्वना पुरस्कार रहे।

समारोह के दौरान कैथल के संदीप को शहीद जगमाल सिंह मेमोरियल ट्रॉफी, झज्जर के अमित को शहीद जितेंद्र शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी और कैथल के रामकुमार को शहीद नायब सिंह मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को सम्मानित करते उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें