फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं छह को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग, शिक्षा विभाग व आयुष विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं छह जून को प्रात: 8:30 बजे प्रत्येक खंड में आयोजित करवाईं जाएगी। यह प्रतियोगिताएं छह आयु वर्गों में महिला व पुरुष की अलग-अलग होगी। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इसमें 10 वर्ष से अधिक 14 वर्ष तक आयु वर्ग में वृक्षासन, वक्रासन, चक्रासन, व नटराज आसन 14 वर्ष से अधिक 18 वर्ष तक धनुरासन, गरुड़ासन, शलभासन, अर्द्ध मत्स्येंद्रासन व बद्ध पदमासन, 18 वर्ष से अधिक 28 वर्ष तक हलासन, पश्रिमोतानासन, नटराज आसन, उतानपादासन आसन व उष्ट्रासन, 28 वर्ष से अधिक 40 वर्ष तक गरुड़ासन, गोमुख आसन, भुजंगासन, पश्रिमोतानासन व त्रिकोण आसन, 40 वर्ष से अधिक 60 वर्ष तक वृक्षासन, उतानपादासन, वक्रासन, जानुशीर्षासन व धनुरासन, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए वीरभद्रासन, ताड़ासन, वक्रासन, भुजंगासन व पवनमुक्तासन का प्रदर्शन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


यहां होंगी प्रतियोगिताएं
थानेसर खंड की प्रतियोगिता द्रोणाचार्य स्टेडियम, मथाना की सामुदायिक केंद्र, शाहाबाद की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिहोवा की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाडवा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इस्माईलाबाद की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व बाबैन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागियों को बकासन, मयूरासन, धनुरासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, वीर निलासन में किसी एक आसन का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें