फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी शुरू, बनाई समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाया जाएगा, जिसके चलते जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में एक लाख योग साधक हिस्सा लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और योग गुरु स्वामी रामदेव अध्यक्षता करेंगे। ऐसे में प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने के लिए समितियां गठित की है। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने बुधवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सोनू भट्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक लाख योग साधकों के बैठने की व्यवस्था की जानी है। सभी योग साधक मैट पर बैठकर योग, प्राणायाम, आसनों को करेंगे। इन साधकों को मुख्य मंच से जोड़ने के लिए एलईडी लगाई जाएं। पूरे कार्यक्रम की ड्रोन के साथ वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंच को तैयार किया जाएगा। इसके अलावा मेला ग्राउंड में अलग से मंच तैयार किया जाए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग और शहरी निकाय विभाग को पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें