फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले बिल्ले लगाकर कक्षाओं में पहुंचे शिक्षक

Tue, 20 May 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबित मांगों का समर्थन करते हुए एनआईटी शिक्षक काले बिल्ले लगाकर कक्षाओं में पहुंचे। शिक्षकों ने कक्षाएं तो जरूर ली लेकिन काले बिल्ले लगाकर उन्होंने एनआईटी के निदेशक के खिलाफ अपना रोष जताया।
विज्ञापन


सोमवार को एनआईटी में शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर विद्यार्थियों को पढ़ाया। काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त करने का निर्णय पिछले दिनों शिक्षकों की आम सभा में लिया था।

उस दौरान शिक्षकों ने 16 मई तक उनकी मांगों को पूरी करने की मोहलत संस्थान को दी थी, लेकिन जब इस समय अवधि तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो फिर शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर कक्षाएं लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षकों की मुख्य मांगों में केश लेस मेडिकल इंश्योरेंस, वेतन विसंगतियां, वन मैन वन पोस्ट, टेलीफोन अलाउंस भुगतान शामिल हैं।

यह रोष प्रदर्शन तीन दिन तक जारी रहेगा। आगामी रणनीति 21 मई को होने वाली आम सभा में तैयार की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. विकास चौधरी और प्रो. विनोद मित्तल ने बताया कि इनमें से कुछ मांगे कई वर्षों से लंबित हैं और प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि मांगों के पूरा न होने की स्थिति में अगली कार्रवाई पर फैसला आम सभा की अगली बैठक में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें