फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रत्येक लोकसभा हलके में होगी भाजपा की रैली

Sun, 21 May 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा हलके में रैली की जाएगी, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। वहीं 29 मई को प्रदेश स्तर पर पत्रकार वार्ता की जाएगी, जिनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को उमरी चौक स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता की और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का नौ साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और इसी के चलते ही संगठन की ओर से कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। इन रैलियों में वहां के सांसद इंचार्ज होंगे।
इसी प्रकार व्यापारिक सम्मेलन सभी जगह पर होगा। पार्टी के छह मोर्चों का प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दो हजार कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा । ये 90 सम्मेलन पूरे प्रदेश में जून महीने में होंगे। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 10 लाख बूथों से डिजिटल रूप से रैली मुख्यमंत्री की ओर से की जाएगी। इसके अलावा 25 जून को भी एक कार्यक्रम होगा और मन की बात के 101वें एपिसोड का प्रसारण सभी बूथों पर होगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी 30 या 31 मई को रैली करेंगे संबोधित
वेदपाल ने बताया कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरा होने पर एक विशाल रैली की जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। हालांकि यह रैली कब और कहां तय होनी है, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा, लेकिन यह तय है कि रैली 30 या 31 मई को होगी।


पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य 23 जून तक होगा पूरा
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि कल 21 मई को सभी 311 मंडलों में बैठक होगी। पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य चल रहा है और आठ विधानसभा में पन्ना प्रमुख नियुक्त हो चुके हैं । पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य 23 जून तक पूरा कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें