इस्माईलाबाद। रामनगर काॅलोनी में एक मकान के दरवाजे को तोड़कर चोर हजारों रुपये के जेवर व सामान चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामनगर काॅलोनीवासी परमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर में अकेली रहती है। पिछले तीन दिनों से वह अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। जब वह वापस आई तो मकान के अंदर का दरवाजा टूटा पड़ा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उसके घर से सोने के जेवर व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए।