फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विस चुनाव के लिए भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के लिए रायशुमारी करने रविवार को शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा और हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन अरविंद यादव धर्मनगरी पहुंचे। यहां अग्रवाल धर्मशाला में करीब तीन घंटे तक दोनों नेताओं ने पार्टी के 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी की।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे शुरू हुई बैठक शाम करीब साढ़े पांच बजे तक चली। इस दौरान जिले की थानेसर, पिहोवा, लाडवा व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्रों से करीब 100-100 कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से पर्ची के जरिए रायशुमारी ली गई। हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को तीन नाम पर अपनी पसंद जाहिर करनी थी। इसके बाद पूरी तरह से सील बंद यह लिफाफा लेकर दोनों नेता रवाना हुए। इससे पार्टी की चुनाव संबंधित कमेटी व हाईकमान को अवगत कराया जाएगा। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं का धर्मनगरी पहुंचने पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पशुधन कल्याण बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व मंत्री डॉ पवन सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, मीडिया प्रभारी शैलेष वत्स सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें