फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक सवार युवकों ने युवती से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर जिला जेल के निकट से बाइक पर आए दो बदमाश पैदल जा रही युवती के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। युवती ने शोर भी मचाया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। थाना शहर में दर्ज शिकायत में रितु निवासी राजपुरा जिला पटियाला ने बताया कि वह डेंटल के पास अपने दांतों का इलाज कराने आई थी। वह इलाज के बाद मोबाइल पर बातचीत करते हुए जा रही थी। जिला जेल के निकट पहुंची तभी बाइक पर आए दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर पीछे बैठे युवक ने मुड़कर देखा, जिसे सामने आने पर वह पहचान सकती है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



महिला ने घर से नकदी और गहने चुराए
कुरुक्षेत्र। मुकंद लाल निवासी सेक्टर-13 ने बताया कि उसने कुछ समय पहले घर का काम करने के लिए एक महिला आरती को रखा था। वह गत दिवस अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान आरती ने उसके कमरे से सोने-चांदी के जेवर का बैग और 11 हजार रुपये चुरा लिए। वापस आकर उसने सामान के बारे में पूछा तो उसके कब्जे से खाली बैग बरामद हुआ। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी महिला को चार दिन के रिमांड पर भेज दिय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें