फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा के गांव बन में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मजदूर बाइक से मजदूरी करने के लिए लाडवा जा रहा था। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार (31) वासी बन के रूप में हुई है।
थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में सूरज ने बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद कुमार मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह उसका भाई विनोद मजदूरी के लिए बाइक पर लाडवा जा रहा था। वह भी उसके पीछे अपनी बाइक पर लाडवा जा रहा था। सुबह 9.40 बजे के आसपास जब उसका भाई नरेश कुमार निवासी गांव बन के मकान के सामने पहुंचा तो उसी समय रविंद्र कुमार निवासी बन ने पीछे से उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अपनी कार से उसके भाई को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। उसके भाई के सिर में गहरी चोट लगने से उसका सिर फट गया और बेहोश हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक को रोककर अपने भाई को संभाला तथा लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल लाडवा लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसके भाई की जांच करके मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें