फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक सवार से चाकू की नोक पर लूटपाट, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152 पर इस्माईलाबाद बाईपास के पुल पर दिनदहाड़े एक बाइक सवार से चाकू की नोक पर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात युवक पीड़ित का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल छीनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भैरिया गांव निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि रविवार को वह निजी कार्य से अंबाला गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह अपने गांव लौट रहे थे। उसी समय बाईपास के पुल पर एक युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया।
मदद के इरादे से निर्मल ने बाइक रोकी, तभी युवक ने चाकू दिखाकर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल छीनकर भाग गया। पुलिस ने निर्मल सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच उप-निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें