फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छपरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छपरा निवासी कुलदीप ने कहा कि वह रात में अपनी मोटरसाइकिल पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने के लिए गांव मद्दीपुर गया था। लौटते हुए जब वह गांव छपरा के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें