इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152 पर गांव लोटनी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिना वासी कुम्हार मोहल्ला इस्माईलाबाद ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका पति आबिद राज मिस्त्री का काम करता था। वह 23 को बाइक पर सवार होकर काम पर गया था लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं आया।
उसके पता करने पर जानकारी मिली कि रात को घर वापस आते समय गांव लोटनी के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला थाने में आया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।