फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, दंपती सहित बच्चा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर खड़क सिंह फार्म के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त व दोस्त की पत्नी सहित एक बच्चा जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त करीब 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद निवासी कल्याण नगर के रूप में हुई। वह अपने दोस्त के परिवार के साथ सरस्वती मंदिर पिहोवा से माथा टेककर लौट रहा था।
विज्ञापन

दिनेश यादव निवासी कल्याण नगर ने बताया कि रविवार को उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद, पिता के दोस्त सुशील उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी राजकुमारी व बच्चा हर्ष बाइक पर पिहोवा में माथा टेकने के लिए गए थे। वह भी अपने दोस्त की बाइक लेकर उनके पीछे गया था। रात करीब एक बजे वह लोग अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। पिहोवा चौक पर दो बुजुर्ग लोगों ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने उन दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसके पिता अपने दोस्त के परिवार के साथ उसके आगे चल रहे थे। रात करीब एक बजे खड़क सिंह फार्म के पास पहुंचे तो सामने आए ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके पिता की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह लोग बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। उसने बाइक रोककर उनको संभाला तथा एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पिहोवा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में जख्मी हुए बच्चे सहित दंपती को एलएनजेपी रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर थाना सदर पिहोवा पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें