फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच किलो चूरा पोस्त के साथ बाइक चालक गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 07:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बाइक चालक को पांच किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखत्यार सिंह निवासी सलपानी कलां अपनी बाइक पर चूरा पोस्त बेचने के लिए धुराला गांव आ रहा था। गुप्त सूचना पर टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा धुराला गांव के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुखत्यार सिंह डोडा/चूरा पोस्त बेचता है। आज भी वह अपनी बाइक पर चूरा पोस्त बेचने के लिए अपने गांव से धुराला आएगा। सूचना पर टीम ने धुराला के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें