फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में भोले की बारात 24 को, आज हल्दी और मेहंदी की होगी रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हर कोई उत्साहित है। सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं अपने-अपने तरीके से यह पर्व मनाने की तैयारियां में जुटी हैं। इसी के बीच शिवरात्रि सेवा मंडल द्वारा शहर की अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्री दु:ख भंजन महादेव मंदिर में इस बार आज रविवार और कल सोमवार मेरे भोले की बारात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शिवरात्रि सेवा मंडल के सदस्यों की एक बैठक भी हुई। मंडल के सदस्यों ने बताया कि आज रविवार को दुखभंजन महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।शाम चार बजे हल्दी और छह बजे मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में राधा कृष्ण की भव्य झांकियां व पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। शाम सात बजे भव्य आरती का भी आयोजन किया जाएगा।
सोमवार 24 फरवरी को मेरे भोले की बारात आयोजित होगी। इस दौरान सुबह आठ बजे दुखभंजन महादेव मंदिर में बाबा पंचामृत स्नान उपरांत बारात में शामिल होने आए सभी श्रद्धालुओं को नाश्ता कराया जाएगा। सुबह 11 बजे मंदिर परिसर से भोले बाबा की बारात प्रस्थान करेगी। यह बारात दुखभंजन मंदिर से आरंभ होकर गुरुद्वारा छठी पातशाही, सीकरी चौक, सब्जी मंडी, शीतला माता मंदिर, पुराना बस अड्डा, अंबेडकर चौक, परशुराम चौक, न्यू कॉलोनी, गोल बैंक, पटेल नगर, न्यू कॉलोनी, पटेल नगर से होती हुई नंगली वाली कुटिया में पहुंचेगी जहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद नंगली वाली कुटिया से भोलेनाथ माता पार्वती को लेकर दु:खभंजन महादेव मंदिर में पहुंचेंगे। जहां देर शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा और उसके उपरांत अमृतमई भंडारा आयोजित होगा। बैठक में मनोज परुथी, रोहित शर्मा, चंदन अरोड़ा, बृजेश किंगर, विकास आनंद, मदन पाहवा, विवेक भारद्वाज डब्बू, एम के मोदगिल, बंटी अरोड़ा, पियूष बंसल, अमित गौड़, सुधीर सहगल, नरेंद्र शर्मा धरमवीर आदि भी मौजूद रहे।




ये होंगे भोले क बारात के मुख्य आकर्षण

भोले की बारात में अमरनाथ बर्फानी जी के दर्शन, अघोरी नृत्य, 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, काली नृत्य, वायुयान द्वारा पुष्प वर्षा और रंगीन आतिशबाजी, 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन आदि विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
इस आयोजन में श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोधार सभा, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम, श्री जयराम विद्यापीठ, हर हर महादेव सेवा मंडल, बर्फानी सेवा मंडल, जेसीआई कुरूक्षेत्र, फिनिक्स क्लब और जेसीआई कुरूक्षेत्र सिटी भी अहम भागीदारी निभाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें