फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी...भजन से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुमटी वाले मंदिर में चल रहे श्री लक्षचंडी महायज्ञ में शनिवार को दिनभर माहौल शिवमय बना रहा। यहां केंद्रीय खेल, युवा मामले व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना की वहीं सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे बाॅलीवुड गायक हंसराज रघुवंशी ने शिव के भजनों से समा बांध दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमने लगे और देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। हजारों भक्तों की भीड़ सांस्कृतिक संध्या में जुटी रही। रघुवंशी ने यहां जब शिव समा रहे मुझ में और मैं शून्य हो रहा हूं... पेश किया तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद शिव को समर्पित लागी मेरी प्रीत तेरे संग मेरे शंकरा..., मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी..., शिव कैलाशों के वासी, धोलीधारों के राजा, शंकर संकट हरना..., ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मग्न हो गया... सहित अनेक भजन पेश किए वहीं बॉलीवुड अभिनेता एवं भोजपुरी कलाकार रवि किशन ने भी भजनों के जरिए यहां भगवान भोलेनाथ की महिमा गाई। महादेव भक्त रवि किशन ने गुमटी वाली माता की महिमा का बखान करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से पूरा बाॅलीवुड एक छोटे से गांव में उतर आया है। रवि किशन ने भोजपुरी व हिंदी में कई अलग-अलग भजन पेश करके शिव के दिखाए मुक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बता दें कि श्री गुमटी वाली माता जी के संकल्पानुसार, शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री जगद्गुरु शंकराचार्य प्रथा विशाखा श्री शारदा पीठ श्री श्री श्री स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी जी, श्री श्री 1008 गुमटी वाले माता जी की अध्यक्षता व उत्तराधिपति श्री स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती स्वामी जी और माता जागो जी के सानिध्य में विश्व कल्याण की भावना से गुमटी में श्री लक्षचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें