कुरुक्षेत्र। चोर शहर के पुराना बाइपास पर स्थित एक दुकान से लाखों की स्टील की रेलिंग चोरी कर ले गए। इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
दुकानदार मेजर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुराने बाइपास से लक्ष्मण चौक की ओर जाने वाली सड़क पर दुकान की है। जहां उन्होंने दुकान के बाहर आर्डर पर तैयार किए स्टील के गेट व रेलिंग रखी हुई थी। वे सुबह दुकान पर पहुंचे तो कई रेलिंग व गेट गायब मिले, जो करीब ढाई से तीन लाख कीमत के हैं। उन्होंने तत्काल ही सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।