फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान पहल शुरू, 10 शिक्षकों का चयन कर किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षकों को सम्मानित करती मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदु कौ​शिक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान पहल की शुरुआत की है। इसके तहत जिले के 10 शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शुरुआत में इस पहल के तहत थानेसर से नवीन वर्मा (जीपीएस डेरा दिल्ली वाला) और रोहताश (जीपीएस बरवा), बाबैन से धर्मवीर सिंह (जीपीएस हरिसिंह माजरा) और श्रवण कुमार (जीपीएस बिंट), पिहोवा से नरेश कुमार (जीपीएस जलबेहरा) और जोगिंदर कौर (जीपीएस ककराला गुर्जर), शाहाबाद से संतोष रानी (जीपीएस बीबीपुर) और ऋतु (जीपीएस हबाना) और लाडवा से सविता देवी (जीपीएस बरौट) और मनजीत कौर (जीपीएस जैनपुर) का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक ने बताया कि चयनित शिक्षकों को उनकी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति में योगदान और कक्षा में प्रभावी कार्य के आधार पर डीपीआईयू बैठक में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य शिक्षक भी उनसे प्रेरणा ले सकें।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों के बीच बेहतर शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान करना है। बैठक के दौरान चयनित शिक्षक अपने अनुभव और सफल शिक्षण तरीकों को साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना और उनके अच्छे कार्य को पहचान देना जरूरी है जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में भी सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें