फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 70 साल की उम्र में जीता स्वर्ण पदक, योगासन में किया कमाल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योग करते हुए धर्मपाल । स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महर्षि योगी विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में कमौदा के धर्मपाल ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 11-12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें करीब 500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। योगासन प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। वे 60 वर्ष की आयु वर्ग में हिस्सा ले रहे थे जिसमें 15 लोग उनके प्रतिद्वंद्वी थे।
विज्ञापन


धर्मपाल ने बताया कि इसकी रजिस्ट्रेशन एक हजार रुपये थी जिसमें शामिल होकर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। दूसरा स्थान झुंझुनू के पवन कुमार ने जीता। उन्होंने बताया कि वे काफी सालों से योग कर रहे हैं। उनकी आयु वर्ग की होने वाली हर प्रतियोगिता में वे हिस्सा लेते हैं। पिछले साल ही कुरुक्षेत्र में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

इस प्रतियोगिता में धर्मपाल ने चार योगासन किए जिसमें फॉरवर्ड बेंडिंग, बैकवर्ड बेंडिंग, ट्विस्टिंग और चौड़ी लेग बैलेंसिंग शामिल हैं। उन्होंने लेग बैलेंसिंग में ही सबसे अलग योग किया और पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि लगातार अभ्यास और मेहनत से वे इसे सफल कर पाए। वे हर सुबह छत पर योगाभ्यास करते हैं। साथ ही अपने बच्चों को भी योगाभ्यास में शामिल करते हैं। धर्मपाल ने बताया कि आगे उनकी कैटेगरी में जो भी प्रतियोगिता होगी, वे उसमें हिस्सा जरूर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें