फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान की रोपाई से पहले ट्रांसफार्मर चोर गिरोह ने उड़ाई किसानों की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में धान की रोपाई से पहले ट्रांसफार्मर चोरों ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। ट्रांसफार्मर चोर गिरोह ने एक दिन में छह अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफार्मर और ट्रांसफार्मर से सामान चुराने की वारदात को अंजाम दिया। जिससे बिजली निगम को करीब चार लाख रुपये का फटका लगा। उधर, चोरी के बाद किसान नया ट्रांसफार्मर रखवाने और दुरुस्त कराने की जद्दोजहद में जुट गया। ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात से किसान चौकस तो हैं, मगर उनके लिए हर वक्त खेत में पहरा देना मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन

किसान सुरमुख सिंह निवासी अढ़ोणी के खेत से चाेर 20 केवीए के ट्रांसफार्मर एचटी/एलटी कॉपर क्वाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए जिससे निगम को 89,020 रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह छोड़ सिंह निवासी यारी के खेत में रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से 90 किलो एल्युमिनियम क्वाइल, 110 लीटर तेल सहित अन्य सामान चोरी हुआ। इससे निगम को 32,460 रुपये, उधम सिंह निवासी पाडलू के खेतों में 20 केवीए के ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल 65 किलो, कॉपर की तार 85 किलो, 75 लीटर तेल सहित अन्य सामान चुरा लिया गया। इससे निगम को 56 हजार से ज्यादा का फटका लगा। इसके अलावा चोरों ने जैनपुर गांव में मोहन लाल, सुखविंद्र सिंह निवासी महुआ खेड़ी, इस्तेमाल कर्ता सतपाल सिंह निवासी कलाल माजरा और जनक राज निवासी सुनारिया के खेतों से चोरों ने ट्रांसफार्मर के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इनमें से अधिकतर वारदात 22-23 मई की रात को हुई। जानकारी के बाद निगम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।


बाबैन, शाहाबाद व लाडवा का इलाका निशाने पर
जिले में ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात ज्यादातर लाडवा, बाबैन और शाहाबाद क्षेत्र में हो रही है। चोर गिरोह रात के समय वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। पिछले दिनों जिला पुलिस ने एक ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। उसके बाद वारदात कम हो गई थी, मगर अब दोबारा कोई दूसरा गिरोह सक्रिय हो गया है। ट्रांसफार्मर से चोरी का मुख्य कारण कॉपर तांबा चोरी करना है।
विज्ञापन



पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
चोरी की बढ़ती वारदात से किसानों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ी हुई है। उनका कहना है कि अगले महीने से धान की रोपाई शुरू होगी। इससे पहले खेतों को पानी देना जरूरी है। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने पर उनको काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। मांग है कि पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाए, क्योंकि यह गिरोह रात 12 से सुबह चार बजे के बीच वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें