फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने, चौकियों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
डॉ. अंशु सिंगला। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके तहत भगवान श्रीकृष्ण और महाभारत की पृष्ठभूमि की पेंटिंग से थाने, चौकियों की शोभा बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा पर्यावरण का ख्याल रखते हुए पौधे भी रोपे जाएंगे। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने दी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंगला ने बताया कि जिला के सभी पुलिस थाना, चौकी, पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय की साफ-सफाई के सख्त आदेश दिए हैं। उनका मानना है कि हमारे आसपास सफाई होगी तब हम सभी स्वस्थ होंगे। हमारा दैनिक कार्य में मन लगेगा और हम अपनी ड्यूटी का निर्वहन अच्छे से करेंगे। उन्होंने बताया कि साफ सफाई के साथ-साथ पर्यावरण पर भी जोर दिया गया है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए थे कि अपने-अपने थाना व चौकी परिसर में पौधे लगाएं। थाना व चौकी परिसर को हरा भरा बनाकर रखें।
विज्ञापन

पेड़-पौधे प्राणवायु देने के साथ-साथ थाना व चौकी की शोभा बढ़ाने में सहयोगी होंगे। सभी थानों, चौकियों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। साफ-सफाई, हरा-भरा व सुंदर पेंटिंग से थाना व चौकियों को सजाया जा रहा है। जिले के प्रत्येक थाने व चौकी की दीवारें सुंदर पेंटिंग और परिसर पेड़ पौधों से हरे भरे दिखाई देंगे। सजावट के कार्य को उच्चधिकारियों के मार्ग निर्देशन में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थानों की साफ-सफाई और सुंदरीकरण के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया था। इसके संबंध में जिले के नौ थानों के सुंदरीकरण के लिए अनुमति प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही संबंधित कार्य शुरू किया जाएगा थाना शाहाबाद परिसर की साफ-सफाई, पौधारोपण व पेंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही दूसरे थानों में भी कार्य करवाया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें