फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : पिहोवा में नरेश और अशोक में होगी टक्कर

विज्ञापन
पिहोवा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन भरते प्रत्याशी। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
पिहोवा। बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 14 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

चुनाव के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए अधिवक्ता मोहित शर्मा, गौरव शर्मा और ईशम सिंह अरनैचा को चुनाव समिति, रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है। पहली बार महिला सदस्यों के लिए उपप्रधान व सह सचिव के अतिरिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।
रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट मोहित शर्मा, ईशम सिंह व गौरव शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए नरेश कुमार कसाना व अशोक भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया है। उपप्रधान पद (सामान्य) के लिए अनीत व लखविंदर सिंह ने नॉमिनेशन किया। उप प्रधान पद (महिला आरक्षित) हेतु शुभांगी शर्मा व प्रभजोत कौर काहलों मैदान में उतरे हैं। सचिव पद के लिए राजकुमार और दीपक कुमार सारसा ने, सह सचिव (सामान्य) के लिए केवल राकेश शर्मा व सह सचिव (महिला आरक्षित) हेतु केवल मनीषा रानी ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें