फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होली के चलते 13 से 15 मार्च तक कुवि में बाहरी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होली के चलते 13 से 15 मार्च तक बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार इन आदेश का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि होली से पहले ही कुछ शरारती तत्व हंगामा कर अनुशासनहीनता पैदा करते हैं। ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। 15 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों के चलने (आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात लोगों को छोड़कर) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी छात्रों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपना पहचान पत्र अपने पास रखें और विश्वविद्यालय एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर उसे दिखाएं।
अवांछित गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है तथा उन्हें परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है। इस संबंध में कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी। 14 मार्च को होली के दिन एहतियाती उपायों के लिए तीसरे गेट के प्रवेश द्वार को छोड़कर सभी प्रवेश द्वार सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें