बाबैन। गांव बीड़ मंगोली में एक दिवसीय दंगल का आयोजन कराया गया। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी उदयवीर सिंह ने 31 हजार की कुश्ती में पहलवान बलवान पटियाला व बगा पहलवान जगाधरी का हाथ मिलाकर कराया। इस रोमांचक मुकाबले में बलवान पहलवान पटियाला ने बगा पहलवान जगाधरी को पटखनी देकर उपहार राशि अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में 21 हजार इनाम वर्ग का मुकाबला मनजीत पंजाब और मोनू दिल्ली के बीच हुआ। इस मुकाबले को मनजीत ने अपने नाम किया। वहीं 11 हजार इनाम वर्ग में बिल्लू पहलवान चंडीगढ़ ने अशोक पहलवान सोनीपत को हराया। महिलाओं के मुकाबले में पांच-पांच हजार इनाम वर्ग में हिमानी गुढ़ा ने गगनदीप पटियाला को, अंजू चंडीगढ़ ने प्रीती सोनीपत को, एकता गुढ़ा ने महक कैथल को हराया।
समाजसेवी युद्धवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल जाता है। प्राचीन समय से गांवों में लगने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं का अपना ही विशेष महत्व है। गांवों में कुश्ती दंगल लगने से ग्रामीण युवाओं को कुश्ती लड़ने की प्रेरणा भी मिलती है। इस मौके पर समाजसेवी संदीप गर्ग, उदयवीर सिंह, युद्धवीर सिंह, धीरु बुहावी, कुलदीप सिंह, मेजर सिंह, कोच कविता सहित अन्य मौजूद रहे।