फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं की बालियों में रंग भरकर मनाई वैसाखी

Fri, 14 Apr 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल वैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने स्क्रैप बुक में गेहूं की बालियों में रंग भर कर गेहूं की फसल की जानकारी प्राप्त की।
प्रार्थना सभा में अध्यापिका रीना शर्मा ने बच्चों को वैसाखी के विषय में संक्षेप से बताया। उन्होंने बताया कि वैसाखी का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा में मनाया जाता है। कार्यक्रम में नर्सरी से दसवीं कक्षा की अलग अलग गतिविधियां करवायीं गईं। बच्चों ने स्क्रैप बुक में गेहूं की बालियों में रंग भर कर गेहूं की फसल की जानकारी प्राप्त की। प्रथम व द्वितीय कक्षा के बच्चों ने ढोलक में रंग भर कर वैसाखी की खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय और चतुर्थ के बच्चों ने पेपर टीयरिंग की गतिविधि में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कक्षा पंचम के छात्रों ने वैसाखी कार्ड बना कर सबका मन मोह लिया। कक्षा षष्टम तथा सप्तम के छात्रों ने वैसाखी को दिखाते हुए कोलाज बनाया तथा कक्षा अष्टम, नवम तथा दशम के विद्यार्थियों ने बैसाखी पोस्टर बना कर अपने मन के भाव प्रकट किए। इस अवसर पर संयोजिका रितु, मुख्य अध्यापिका प्रीती, मंजीत कौर, आशा, नैंसी, कविता, मधु, स्वाति, पायल, परम ज्योति, हरिन्दर, सोनिया इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें