फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अर्पणजोत,अभिजोत बने मिस्टर पंजाबी धानवी,सरगुन बनीं मिस पंजाबन

Fri, 14 Apr 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व को छात्रों ने मस्ती और नृत्य के साथ मनाया। इस मौके पर स्कूल में फैंसी ड्रेस और अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अर्पणजोत और अभिजोत मिस्टर पंजाबी बने, वहीं धानवी और सरगुन ने मिस पंजाबन का टाइटल जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कक्षा चार के लिए मिस्टर पंजाबी का टाइटल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिवालिक सदन से अर्पणजोत सिंह और अभिजोत सिंह रहे। वहीं विंध्याचल सदन से धानवी और शिवालिक सदन से सरगुन को मिस पंजाबन टाइटल से नवाजा गया। इसके साथ ही गिद्दा के इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता में शिवालिक सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर अरावली सदन और नीलगिरी सदन रहे। इसके अलावा विंध्याचल सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्या शालिनी कपूर व उप प्रधानाचार्य प्रिंस काजल ने निभाई। स्कूल प्रबंधक नरेश शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें