फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल खाटू की नगरी सेठ बना देगें बाबा..... पर झूमे श्याम भक्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा सोमवार रात्रि ब्रह्मसरोवर परिसर में द्रोपदी कूप श्री श्याम मंदिर में 404 वां भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक पंडित विक्रम शर्मा परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। मंदिर में स्थापित श्री श्याम जी की मूर्ती का भिन्न-भिन्न पुष्पों व इत्र से श्रृंगार कराया गया। श्याम जी के दर्शनों के लिये भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी।
विज्ञापन

दरबार में शीश नवाकर भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। आयोजक परिवार ने 56 भोग लगाए। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में आमंत्रित गायकों लखबीर सिंह लक्खा और श्रवणराज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। चल खाटू की नगरी सेठ बना देगें बाबा.....,तीनों लोक में कोई न ऐसा, जो तेरे सामने टिक पाता....., मैं तो श्याम की दीवानी हूं, श्याम के सिवाय न कोई....., लगी है कचहरी खाटू वाले के दरबार में..... और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम गाथा में बताया कि कलियुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
प्रधान जयपाल शर्मा ने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है, उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री श्याम आरती में प्रधान जयपाल शरमका, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, केवल कृष्ण गोयल, लक्ष्मीनारायण शर्मा,
विज्ञापन

पंडित दुर्गा दत्त शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, अमर पंडित,भीम शर्मा, संजय शर्मा, शालीन अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, अमित वर्मा, दिनेश भट्ट, प्रवीण गुप्ता,सुनील अंगीरस आदि दर्शनार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें