फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिजिटल सक्षम और अपडेटेड बनाने के लिए आयुष विश्वविद्यालय देगा 25 घंटे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि 25 घंटे होगी जिसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन, एआई टूल्स, चैट जीपीटी और सांख्यिकी की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ना जरूरी है, इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


आरएंडआई विभाग की निदेशक प्रो. दीप्ति पराशर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत केयू लाइब्रेरी व इंफॉर्मेशन साइंस विभाग के प्रो. दिनेश गुप्ता विद्यार्थियों को एमएस ऑफिस, पावरप्वाइंट और एमएस एक्सेल का बेसिक से एडवांस प्रशिक्षण देंगे। इसमें डॉक्यूमेंट क्रिएशन, पेज डिजाइन, रेफरेंसिंग, प्रेजेंटेशन तैयार करना, स्लाइड डिजाइन, डेटा एंट्री, बेसिक फॉर्मूला, चार्ट व डेटा विजुअलाइजेशन जैसे विषय शामिल रहेंगे।

एनआईटी कुरुक्षेत्र के डॉ. लव कुमार चैट जीपीटी, एआई टूल्स, मशीन लर्निंग व सांख्यिकी की मूलभूत जानकारी देंगे। प्रशिक्षण में डेटा के प्रकार, हाइपोथेसिस टेस्टिंग, मशीन लर्निंग के प्रकार, जेनरेटिव एआई, प्रॉम्प्टिंग तकनीक और चैट जीपीटी के उपयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयुर्वेद अध्ययन व अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने कहा कि आयुर्वेद शिक्षा में एआई एवं डिजिटल टूल्स का समावेश विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें