फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कसीथल, रामपुरा, दाबदलान पहुंचे आयुष विशेषज्ञ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते आयुष विशेषज्ञ। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर पीएचसी टाटका की ओर से राजकीय प्राथमिक स्कूल कसीथल और मिडिल स्कूल रामपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इस दौरान विशेषज्ञों ने 14 वर्ष की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि खेड़ी दाबदलान की आंगनबाड़ी में एएमओ डॉ. सपना ने जरूरी जानकारी और फार्मासिस्ट पूनम ने औषधियां वितरित की। सहायक प्रदीप ने योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। गर्मी व लू से बचाव के उपाय बताए। एचपीवी वैक्सीनेशन और ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में 87 लोगों ने लाभ उठाया। वहीं प्रेरणा वृद्धाश्रम में छह दिवसीय योग शिविर का वीरवार को समापन हो गया। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें बुजुर्गों को औषधियां और परामर्श दिए गए। विशेषज्ञ मनजीत और सहायक हरदीप सिंह, रोहतास व डिंपल ने बुजुर्गों को सरल और प्रभावी योगाभ्यास कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें