फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विभाग ने अंटेहड़ी में कराया प्रोटोकॉल अभ्यास

Wed, 20 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष एवं ​शिक्षा विभाग के निर्देश पर योग प्रोटोकॉल अभ्यास करते ​शिक्षक एवं कर्मचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में आयुष विभाग की टीम गांव अंटेहड़ी पहुंची। राजकीय औषधीय विद्यालय मथाना की एएमओ डॉ. मीनाक्षी ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। फार्मासिस्ट सुभाष ने आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया। सहायक अमृता ने योगाभ्यास कराया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 35 विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया। शिक्षा विभाग के सहयोग से विभिन्न ब्लॉकों में डीपीई एवं पीटीआई के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई तक आयोजित किए जा रहे हैं। नोडल अधिकारियों व योग सहायकों की ड्यूटी लगाई गई। थानेसर ब्लॉक में डॉ. पिंकी के नेतृत्व में योग विशेषज्ञ मनजीत, रोहतास, रजत, दीक्षा एवं सोनिका ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा ब्लॉक में डॉ. प्रणव के निर्देशन में योग सहायक शिवकुमार, साहब सिंह, रामनिवास, पूनम देवी व सुनीता ने योग प्रोटोकॉल कराया गया। शाहाबाद ब्लॉक में डॉ. आश्मी के नेतृत्व में योग सहायक कर्मवीर सिंह, देवेंद्र, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह एवं अमृता ने प्रशिक्षण दिया। लाडवा में डॉ. पूजा मदान के मार्गदर्शन में योग सहायक कमल किशोर, सविता देवी, प्रदीप एवं पूजा ने योगाभ्यास कराया। बाबैन में डॉ. मीना के नेतृत्व में योग सहायक राय सिंह, दीपक, नरेंद्र एवं अनु ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। सभी केंद्रों पर लगभग 265 डीपीई एवं पीटीआई ने हिस्सा लिया। मंजू ने कहा कि 21 से 23 मई जिले के स्कूलों में डीपीई एवं पीटीआई ने विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें