कुरुक्षेत्र। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता रैली निकालते हुए। स्वयं
कुरुक्षेत्र। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी में 27 अप्रैल से 26 मई तक सामाजिक अंकेक्षण विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को सामाजिक अंकेक्षण की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है, ताकि वे योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति को समझ सकें और आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सकें। संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 14 मई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की टीमों को ग्राम पंचायतों में बारणा (थानेसर), सारसा(पिहोवा), खेड़ी शीशग्रान(पिहोवा), गुढ़ा (लाडवा) तथा कलसाना (शाहाबाद) में भेजा गया हैं। प्रशिक्षुओं द्वारा गांवों में पहुंचकर योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड का सत्यापन, मौके का निरीक्षण व लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के लिए इन गांवों में बुधवार को ग्राम सभा होगी। संवाद