कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय स्कूल जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
अंडर-14 वर्ग में 25 किलोग्राम में आयान प्रथम व यश मंचंदा द्वितीय रहे। 30 किलोग्राम में दक्ष प्रथम व प्रीज द्वितीय, 35 किलोग्राम में पार्थ प्रथम व हरीश द्वितीय स्थान पर रहे। 40 किलोग्राम में कुणाल प्रथम व अंशवीर द्वितीय, 45 किलोग्राम में अंश सैनी प्रथम व रुपेश द्वितीय रहे। 50 किलोग्राम में आरव प्रथम व अर्नव द्वितीय तथा 50 किलोग्राम से अधिक में रूपनदीप सिंह प्रथम व एकांश सिंह द्वितीय रहे।
अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के परिणाम
अंडर-17 वर्ग में 40 किलोग्राम में शिव कुमार प्रथम व वीराज द्वितीय, 45 किलोग्राम में रणवीर प्रथम व नमन द्वितीय रहे। 50 किलोग्राम में गुरनाम सिंह प्रथम व परवीन चौहान द्वितीय, 55 किलोग्राम में आदित्य प्रथम व हर्षदीप द्वितीय स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में लखन प्रथम व अर्नव द्वितीय, 66 किलोग्राम में युगांश चौधरी प्रथम व कुनाल प्रताप राणा द्वितीय रहे। 73 किलोग्राम में परमिंद्र सिंह प्रथम व युवराज सिंह द्वितीय, 90 किलोग्राम में चेतन दहिया प्रथम व दक्ष राज द्वितीय रहे। 81 किलोग्राम में पुनीत पाल प्रथम व कार्तिक द्वितीय, जबकि 90 किलोग्राम से अधिक में अमन इंसां प्रथम रहे।
अंडर-19 वर्ग में 40 किलोग्राम में प्रिंस प्रथम व अंश द्वितीय, 45 किलोग्राम में युवराज सिंह प्रथम व एकांश अत्री द्वितीय रहे। 50 किलोग्राम में रमन प्रथम व चरणदीप द्वितीय, 55 किलोग्राम में समरदीप सिंह प्रथम व यतिन चौहान द्वितीय स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में गुरमीत सिंह, 66 किलोग्राम में यशदीप सिंह और 73 किलोग्राम में शोभराज प्रथम रहे। 81 किलोग्राम में हरदीप प्रथम व भूपेंद्र सिंह द्वितीय, 90 किलोग्राम में जसहान प्रथम रहे। 90 किलोग्राम से अधिक में कुलदीप सिंह प्रथम व सन्यम अहूजा द्वितीय रहे।