फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में मुंशी प्रेमचंद और शहीद ऊधम सिंह को किया याद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हिंदी विभाग में मुंशी प्रेमचंद एवं शहीद ऊधम सिंह जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित करते
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में शुक्रवार को साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद और अमर शहीद ऊधम सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान को याद किया। भारतीय समाज और मानवीय मूल्यों के प्रति उनके योगदान पर भी चर्चा हुई। शहीद ऊधम सिंह के साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया गया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विभाग के सदस्यों ने समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें