फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आमजन को साइबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस के प्रयास लगातार जारी है। टीमें अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन

साइबर अपराध किसी भी व्यक्ति के साथ न हो इसके लिए विभाग समय-समय पर गांव-गांव जाकर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है। यह सब बातें पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने साइबर अपराधों को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहीं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुडे हैं। फिर चाहे वह सोशल मीडिया हो या फिर नेट बैंकिंग। बदलते वक्त के साथ साइबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। ठग सोशल मीडिया के जरिए लोगों के पास किसी कभी एप्लीकेशन के माध्यम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं, कभी पेंशन स्कीम का लालच देते हैं, कभी फर्जी लोन एप के माध्यम से, आईडी को हैक करके आदि तरीकों से शातिर उनको ठगी का निशाना बनाने से नहीं चूकते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें