फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक क्विंटल से ज्यादा डोडापोस्त सप्लाई करने के आरोप में झारखंड के हजारीबाद जिला के गांव सिलोदर के रहने वाले संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। गत 13 जनवरी एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-152 डी अरुणाय मोड के पास से फतेहगढ़ के गांव में मीरपुर के गुरसेवक सिंह को उसके ट्रक के साथ काबू किया था। इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 101 किलो 87 ग्राम डोडापोस्त बरामद की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। अब उसे उक्त नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले सप्लायर को काबू कर अदालत में पेश करने के बाद नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें