फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समीक्षकों की गहरी निष्ठा और सोच के लिए किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती द्वारा संस्कृति भवन गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 10 से 12 जुलाई तक दो दिवसीय पुस्तक समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बीबी प्रकाशन की पुस्तकों की शैक्षणिक सामग्री को एनईपी 2020 और एनसीएफ 2023 के सिद्धांतों के अनुरूप बनाना था। कार्यशाला में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के पांच राज्यों (हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश) से आमंत्रित 95 विषय विशेषज्ञों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

अंतिम दिन नैमिषारण्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी समीक्षकों को उनकी निष्ठा, गहरी समझ, योगदान और उत्कृष्ट टीम भावना के लिए सम्मानित किया गया उनके सामूहिक प्रयास निश्चित रूप से छात्र-केंद्रित शैक्षणिक संसाधनों को आकार देने में सहायक होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें