पिहोवा। ऐतिहासिक धरोहरों लोहगढ़ मैदान का सौंदर्यकरण, विकास और ऐतिहासिक महत्व को उजागर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सदस्य डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट को पांच लाख का सहयोग देने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।
डॉ. अवनीत ने चेक सौंपते हुए कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर भारतीय इतिहास के ऐसे अमर योद्धा हैं, जिनका बलिदान और जीवन आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोहगढ़ मैदान से उनका गहरा संबंध रहा है और इस ऐतिहासिक स्थल को भव्य स्वरूप देना हमारा संकल्प है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। संवाद