फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटा, छह बच्चों सहित नौ जख्मी

विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन घायल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 44 पर रामगढ़ के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इसमें दुर्घटना में ऑटो में सवार छह बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनमें एक बच्ची (12) आंचल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है।
गांव कचरौली (पानीपत) के 20 लोग अंबाला कैंट से अपने गांव जाने के लिए दो ऑटो किराए पर लेकर निकले थे। दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रैवलर चालक इस ऑटो को ओवरटेक कर रहा था। तभी अचानक ऑटो चालक ने कट मार दिया, जिससे ट्रैवलर का पिछला हिस्सा ऑटो में लग गया, जिससे ऑटो बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में अंजलि (16) पुत्री राजपाल, स्नेहा (छह), रीना (20), अंजलि (15), नेहा (16), आंचल (12) साल, सुषमा (45), सुकन देवी (70) और कैलाशो देवी (60) देवी घायल हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी, जिनकी सहायता ने घायलों को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया। यहां आंचल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
वहीं थाना सदर थानेसर के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी। एक बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को एलएनजेपी अस्पताल से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। अभी किसी घायल के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। वहीं थाना थानेसर प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है, क्योंकि शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी में रुकने के लिए ऑटो किए थे किराए पर
जानकारी के मुताबिक कचरौली गांव के 20 श्रद्धालु डेरा ब्यास गए हुए थे। बुधवार सुबह पांच बजे वह लोग ट्रेन से अंबाला कैंट उतरे थे। यहां उनको अपने गांव जाना था, मगर बीच रास्ते में उनको नीलोखेड़ी में कोई काम था। इस वजह से उन्होंने दो ऑटो किराए पर लिए थे। दोनों ऑटो में 10-10 लोग सवार होकर चले थे। जैसे एनएच पर गांव रामगढ़ के पास पहुंचे दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें