फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई सांसद ली टार्लामिस शोध, इंजीनियरिंग और सोलर ऊर्जा पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संसद सदस्य ली टार्लामिस अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय करीब दो घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे केयू प्रशासन के साथ शोध, छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान, कौशल विकास, इंजीनियरिंग, सोलर ऊर्जा तथा सांस्कृतिक सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग समय की जरूरत है। विश्वविद्यालय लगातार विदेशी संस्थानों के साथ अकादमिक संबंध मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन और शोध गतिविधियों की जानकारी भी दी। कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को भगवद्गीता और शंख भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें