फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक मुर्तजापुर शाखा में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। गांव मुर्तजापुर के बस स्टैंड के पास स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में रविवार देर रात चोरों ने खूब उत्पात मचाया। चोर बैंक का शटर उठाकर चोरी के इरादे से घुसे थे, मगर असफल रहने पर सामान फैलाकर फरार हो गए। सुबह बैंक का गार्ड मौके पर पहुंचा तो उसे सामान बिखरा मिला, उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शाखा प्रबंधक जयदीप ने बताया की उन्हें सुबह गार्ड ने फोन करके बताया कि बैंक के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसएचओ निर्मल सिंह, सतीश कुमार, रजवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक सील करके छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फोरेंसिक और सीआईए की टीम ने मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता लगा कि रात करीब एक बजकर 58 मिनट पर तीन चोर बैंक में शटर ऊपर उठाकर घुस गए थे। उन्होंने बैंक के कैमरों पर नीली स्याही पोत दी ताकि उनकी पहचान न हो सके। चोरों में से एक ने लाल रंग की टी-शर्ट डाली हुई थी। उन्होंने कुछ देर इधर-उधर घूमकर तिजोरी खोलने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर अन्य कैमरों के मुंह को दूसरी और मोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें