लाडवा। पुलिसकर्मी की मुस्तैदी के चलते शराब ठेके पर फायरिंग की वारदात बच गई। पुलिसकर्मी की तत्परता के चलते युवक बिना फायरिंग के भाग निकला जिसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने प्रयास भी किया और उस पर फायरिंग भी की लेकिन वह पहले से ही वहां खड़ी एक कार में सवार होकर भाग गया। पुलिस देर रात तक युवक की तलाश करती रही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि मंगलवार सुबह फायर करने की नियत से एक आरोपी लाडवा के इंद्री चौक स्थित शराब के ठेके पर पहुंचा। इससे पहले आरोपी फायरिंग करता शराब ठेके पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने उसे देख लिया। पुलिस कर्मचारी को देख आरोपी बिना फायरिंग किए ही भाग निकला। पुलिस कर्मचारी और शराब ठेका पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोपी का पीछा किया। पुलिस कर्मचारी ने आरोपी पर फायर भी किया लेकिन आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी कार में बैठकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस की ओर से मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसका सुराग नहीं लग पाया था।