फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएशन की मांग, हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मियों को केयू में पुन: दें नौकरी

Tue, 24 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
केयू में सोमवार को डेली वेसिस इंप्लाइज एसोसिएशन ने कुलपति कार्यालय के सामने नए सिरे से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी सदस्यों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना रोष जाहिर किया। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी भी दी। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने काली पट्टी बांधने का पहला कारण यह बताया कि लंबे समय से उन्हें सर्विस से बाहर किया गया है, जबकि उन्होंने केवल अपने बकाया वेतन और ईपीएफ की ही मांग उठाई थी।

दूसरा कारण ये कि अब नया टेंडर होने को है, लेकिन पुराने कर्मियों को तवज्जो नहीं दी जा रही। ये हटाए गए कर्मी पिछले 5 से 10 वर्ष यूनिवर्सिटी में ईमानदारी से सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने यूनिवर्सिर्टी प्रशासन और सरकार से मांग की है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नए टेंडर के तहत पुराने आऊटसोर्सिंग कर्मियों को सर्विस पर रखा जाए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि अब इन उनके सब्र का बांध टूट चुका है। सरकार और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। लेकिन, वे नहीं चाहते कि यूनिवर्सिटी का माहौल खराब हो, इसलिए सरकार और केयू प्रशासन से अनुरोध है कि इन बेरोजगारों के परिवार को ध्यान में रखकर पुन: नौकरी पर रखा जाए।
विज्ञापन


एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि जब तक उन्हें नौकरी पर नहीं रखा जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर दीपक, रोशन लाल, प्रद्युमन, बलवान, चंद्रभान, मांगेराम, विद्या देवी, संतोष, रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें