फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Tue, 24 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को इंद्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करनाल अस्पताल में रेफर हुई महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, इंद्री के गढ़पुर टापू वासी महिला प्रवीन अपने पति ईसराइल के साथ इंद्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। इंद्री के डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया। रास्ते में बलड़ी बाईपास पर ही महिला ने बेटे को जन्म दे दिया। डिलीवरी एंबुलेंस में होने के बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें